Jharkhand Vidhansabha Chunav में 30 सीटों पर ताल ठोकेगी ये पार्टी, झारखंड को तीसरा विकल्‍प देने का किया दावा

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि शराब और खनन घोटाला 2015 से ही चल रहा है, और उस समय के लोगों को संवैधानिक पद दिए जा रहे हैं। सरयू राय ने कहा, झारखंड का हर जिम्मेदार नागरिक जानता है कि इस सरकार पर भ्रष्टाचार के छींटे हैं।

स्थानीय नीति, रोजगार और आरक्षण जैसे मुद्दों को लेकर जनता को बेवकूफ बनाया जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि शराब घोटाला और खनन घोटाला 2015 से ही चल रहा है।

कई मामलों में चार्जशीट में 2015 से अब तक का जिक्र है, पर उस समय के लोगों को संवैधानिक पद दिए जा रहे हैं। भाजमो चुनाव में स्थानीय मुद्दों पर फोकस करेगा सरयू राय ने कहा कि भाजमो के पदाधिकारी 15 जुलाई से 15 अगस्त तक प्रदेश के सभी नगरपालिका/ विधानसभा क्षेत्रों का भ्रमण करेंगे और लोगों के फीडबैक के आधार पर प्रदेश स्तर का घोषणा पत्र तैयार करेंगे। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव स्थानीय मुद्दों पर केंद्रित होगा, इसलिए हम लोग जिलावार घोषणा पत्र भी तैयार करेंगे।

यह सुनिश्चित करने के लिए कि सामान्य लोगों की समस्याओं को उचित स्थान मिले। भाजमो के केंद्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी ने कहा कि रांची लोकसभा क्षेत्र में प्रधानमंत्री और गृहमंत्री के अलावा नौ केंद्रीय मंत्री तथा कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों को चुनाव प्रचार करना पड़ा।

इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि रांची लोकसभा क्षेत्र में चुनाव कैसे हुए थे। उन्होंने कहा कि आज की तारीख में हमारे कार्यकर्ताओं में विधानसभा चुनाव के लिए जोश-खरोश तो है ही, दम और खम भी है।

झारखंड की जनता भारतीय जनतंत्र मोर्चा और सरयू राय को आशा भरी निगाहों से देख रही है। मोर्चा के उपाध्यक्ष पी एन सिंह ने कहा कि हर बार का चुनाव कुछ नया सिखा कर जाता है।

धर्मेंद्र तिवारी जब लोकसभा का चुनाव रांची से लड़ रहे थे तब मैंने बहुत करीब से दो प्रचलित धाराओं के बीच तीसरे धारा को उभरते देखा था।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।