- होम >>
Jharkhand Weather Today: झारखंड में चलेगी भीषण `लू`, इन 8 जिलों के लोग रहें सावधान; अस्पताल पहुंच रहे कई मरीज
- न्यूज़
- Wednesday | 12th June, 2024
जमशेदपुर में 55 से अधिक मरीज अस्पताल पहुंचे Jharkhand News: मंगलवार को लू की चपेट में 55 से अधिक मरीज शहर के विभिन्न अस्पतालों में इलाज कराने पहुंचे।
कोल्हान के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल एमजीएम में 21, परसुडीह स्थित सदर अस्पताल में 14 व टीएमएच में 22 मरीज पहुंचे।
इसके अलावे बारीडीह स्थित मर्सी अस्पताल, ब्रह्मानंद अस्पताल, टिनप्लेट, टाटा मोटर्स सहित अन्य अस्पतालों में भी लू की चपेट में आकर मरीज पहुंचे।
जिला सर्विलांस विभाग के अनुसार, अभी तक 210 मरीज लू के चपेट में आ चुके हैं। 13 व 14 को एक-दो जिले में बारिश की संभावना हालांकि, 13 व 14 जून को शाम के वक्त हल्की वर्षा भी होने की संभावना बनी हुई है।
15 जून को भी लू चलने का आरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
संभवत: 16 जून से मौसम में एक बार फिर से बदलाव देखने को मिल सकता है।
मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान सामान्य से 7.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।