- होम >>
Kolhan University के सभी कॉलेजों में 24 जून से UG में होंगे एडमिशन, मेरिट लिस्ट की गई जारी
- न्यूज़
- Saturday | 22nd June, 2024
इसमें 34 आवेदन को तकनीकी कारणों से रद किया गया।
कुल 24061 छात्रों के आवेदन को मान्य किया गया।
मान्य आवेदन के अनुसार ही अब कॉलेजों ने प्रथम मेधा सूची बनाई है। किस कॉलेज में कितने हुए आवेदन कॉलेज का नाम - आवेदन की संख्या एक्सआइटीई गम्हरिया - 54 वीर अर्जुन सिंह कॉलेज सोनुआ - 50 ग्रेजुएट कॉलेज जमशेदपुर - 1947 टाटा कॉलेज चाईबासा - 2724 संत अगस्टीन कॉलेज मनोहरपुर - 224 एसआरकेएम डिग्री कॉलेज चाकुलिया - 62 एसबी कॉलेज चांडिल - 1864 रंभा कॉलेज गितिलता - 22 पटमदा डिग्री कॉलेज, जल्ला - 370 मिसेज केएमपीएम वोकेशनल बिष्टुपुर - 24 माडल महाविद्यालय खरसावां - 114 एमबीएनएस इंस्टीट्यूट जमशेदपुर - 06 महिला महाविद्यालय सरायकेला - 115 महिला कॉलेज चाईबासा - 1192 एलबीएसएम कॉलेज जमशेदपुर - 2381 करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर - 847 केएस कॉलेज सरायकेला - 1572 वर्कर्स कॉलेज जमशेदपुर - 833 जमशेदपुर को-आपरेटिव कॉलेज - 1394 जेएलएन कॉलेज चक्रधरपुर - 1952 जेकेएस कॉलेज मानगो - 163 जेकेएम कॉलेज आफ मैनेजमेंट शालबनी - 226 जीआइआइटी प्रोफेशनल कॉलेज - 02 घाटशिला कॉलेज घाटशिला - 2721 जीसी जैन कॉलेज चाईबासा - 392 डिग्री कॉलेज मनोहरपुर - 139 डिग्री कॉलेज कुमारडुंगी - 232 डिग्री कॉलेज खरसावां - 11 डिग्री कॉलेज जगन्नाथपुर - 389 बहरागोड़ा कॉलेज बहरागोड़ा - 854 बीडीएसएल महिला कॉलेज घाटशिला - 114 एजेके कॉलेज चाकुलिया - 20 एबीएम कॉलेज जमशेदपुर - 902 हेल्प डेस्क भी सक्रिय सभी कॉलेजों में नामांकन को लेकर हेल्प डेस्क को भी सक्रिय कर दिया गया है।
जमशेदपुर को-आपरेटिव कॉलेज के प्रिंसिपल डा. अमर सिंह व नामांकन प्रभारी डॉ. अशोक कुमार रवानी की ओर से इस संबंध में सूचना सार्वजनिक की गई है। जारी सूचना के अनुसार हेल्प डेस्क कमरा संख्या 12 में कार्यरत रहेगा।
यहां छात्रों को किसी भी तरह की परेशानी होने पर नीरज कुमार नाग, मो. शाहनवाज अहमद से सुबह 10:30 बजे से अपराहन 2:00 बजे तक संपर्क किया जा सकता है।
कॉलेज के वेबसाइट पर प्रथम मेधा सूची अपलोड कर दी गई है। नामांकन के समय छात्रों को ये प्रमाण पत्र लाना अनिवार्य -चांसलर पोर्टल में किए आवेदन की छायाप्रति -चांसलर पोर्टल के माध्यम से जमा की गई राशि की छायाप्रति - इंटरमीडिएट के एडमिट कार्ड व मार्कशीट की छायाप्रति -मैट्रिक प्रमाण पत्र की छायाप्रति -सीयूईटी का स्कोर कार्ड, अगर हो तो -आधार कार्ड की छायाप्रति -जाति प्रमाण पत्र, बीपीएल व खेल प्रमाण पत्र की छायाप्रति -विद्यालय व कॉलेज परित्याग प्रमाण पत्र की मूल प्रति - एबीसी आइडी की छायाप्रति विद्यार्थियों को यह करना अनिवार्य औपबंधिक रूप से चयनित विद्यार्थी सबसे पहले संबंधित विभाग के विभागाध्यक्ष या उनके द्वारा अधिकृत शिक्षक से उपरोक्त कागजातों का सत्यापन कराएंगे एवं विषय चयन के लिए एक फॉर्म प्राप्त करेंगे।
फॉर्म में मांगी गई सूचनाओं को सही-सही भरेंगे। फॉर्म को विभागाध्यक्ष या उनके द्वारा अधिकृत शिक्षक के द्वारा सत्यापित कराना आवश्यक है।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।