- होम >>
MGM मेडिकल कॉलेज में सीनियरों ने जूनियरों को नंगा कर नचाया; यौन उत्पीड़न, शराब पिलाने सहित लगे कई गंभीर आरोप
- न्यूज़
- Thursday | 4th July, 2024
इस मामले को एनएमसी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कर सख्त कार्रवाई करने के लिए एमजीएम प्रबंधन को निर्देश दिया है।
साथ ही कार्रवाई रिपोर्ट भी तलब की है।
ताकि पीड़ित छात्रों को भविष्य में किसी तरह की परेशानी नहीं हो। एनएमसी के निर्देश के बाद कॉलेज प्रबंधन ने जांच शुरू कर दी है।
मंगलवार को पटमदा डीएसपी व एमजीएम थाना प्रभारी भी इस मामले की जांच करने पहुंचे। इस दौरान आरोपित छात्रों की पहचान व उनसे पूछताछ की गई।
कॉलेज प्रबंधन ने पांच जुलाई को एंटी रैगिंग सेल कमेटी की बैठक बुलाई है। होगा सख्त एक्शन यदि आरोप पुष्ट होता है तो फिर कमेटी आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्णय लेगी।
इसमें आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज करने से लेकर उन्हें कॉलेज से सस्पेंड करने, 25 हजार का जुर्माना या उससे अधिक भी हो सकता है। यह निर्णय जांच रिपोर्ट के आधार पर लिया जाएगा।
एमजीएम कॉलेज के प्राचार्य डॉ. केएन सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।