- होम >>
PM Modi Jharkhand Visit: इस दिन झारखंड आएंगे PM मोदी, भीड़ व ट्रैफिक बनेगी चुनौती; जरूरी तैयारी शुरू
- न्यूज़
- Sunday | 12th May, 2024
संवाद सूत्र, घाटशिला।
PM Modi Jharkhand Visit: जमशेदपुर लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी विद्युत वरण महतो के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित करने घाटशिला के मउभंडार में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पहली बार पहुंचेंगे।
प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन के स्तर से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारी शुरू कर दी गई हैं।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 19 मई को जनसभा को संबोधित करेंगे।
रविवार को सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा रविवार को जिले के एडीएम, ग्रामीण एसपी, एसडीपीओ के संग पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था के तैयारियों का जायजा लिया।
जनसभा स्थल मउभंडार ताम्र प्रतिभा मैदान का निरीक्षण किया गया। इसके बाद प्रस्तावित हैलीपेड स्थल का निरीक्षण किया गया।
प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में भीड़ पर कंट्रोल बनाए रखना पुलिस प्रशासन के लिए एक बड़ी चुनौती होगी। भीड़ को संभालना होगा चुनौतीपूर्ण काम मउभंडार ग्राउंड पीएम के कार्यक्रम के अनुरूप छोटा माना जाता है।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।