- होम >>
Tata Steel Jobs 2024: टाटा स्टील में इस पद पर निकली बहाली, 5 लाख 60 हजार सालाना पैकेज; ऐसे करें आवेदन
- न्यूज़
- Wednesday | 8th May, 2024
, जमशेदपुर। Tata Steel Jobs 2024 टाटा स्टील कलिंगनगर के लिए जूनियर इंजीनियर-1 (डी-1 ग्रेड) में बहाली निकाली गयी है।
इलेक्ट्रीकल, इलेक्ट्रोनिक्स, इंस्ट्रूमेंटेशन, मेकनिकल, प्रोडक्शन या मेटलर्जीकल इंजीनियरिंग में किसी भी एआइसीटीइ या यूजीसी से मान्यता प्राप्त संस्थानों के अलावा आरडी टाटा टेक्नीकल सेंटर जमशेदपुर या जेएन टाटा टेक्नीकल एजुकेशन सेंटर गोपालपुर सेंटर से इलेक्ट्रोनिक्स, मेटाट्रोनिक्स ब्रांच से पूर्णकालिक तीन वर्षीय डिप्लोमा कोर्स करनेवाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे।
अभ्यर्थी को डिप्लोमा कोर्स पूरा करने के बाद 1 मई 2024 को अप्रेंटिसशिप अवधि को छोड़कर तीन वर्ष का कार्य अनुभव होना जरूरी है।
स्टील प्लांट में कार्य अनुभव वाले को प्राथमिकता दी जाएगी।
डिप्लोमा में सामान्य श्रेणी के अभ्यर्थी के लिए न्यूनतम अंक 55 प्रतिशत तथा एससी-एसटी के लिए 50 प्रतिशत होना जरुरी है, जबकि जन्मतिथि 1 मई 1984 से 1 मई 2006 के पहले होना चाहिए।
क्या है आवेदन की अंतिम तिथि आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 मई निर्धारित है।
अभ्यर्थी टाटा स्टील के इंटरनेट या वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन आवेदन जमा करेंगे।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।