- होम >>
`आदिवासी सबसे बड़े हिंदू`, जमशेदपुर में बोले छत्तीसगढ़ के CM विष्णुदेव साय; BJP की जीत पर की क्लियर कट बात
- न्यूज़
- Thursday | 23rd May, 2024
विष्णुदेव साय ने कहा कि पिछले दस वर्षों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश का नाम विश्व पटल पर स्थापित किया और देश के लोगों के लिए बहुत कुछ किया।
पूरे देश में भाजपा के पक्ष में अच्छा माहौल है। विष्णुदेव ने कहा कि छत्तीसगढ़ भाजपा की टीम झारखंड एवं ओड़िशा में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार कर रही है तथा उनका सहयोग कर रही है।
आज देश के लोगों का विश्वास प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ है। विष्णुदेव ने कहा कि झारखंड में भाजपा की सरकार न होने के कारण केंद्र की योजनाएं धरातल पर उतारने में जानबूझकर अड़चन पैदा की जा रही है।
पाकिस्तान की गीदड़ भभकी बंद हो गई है।
विश्व की अर्थव्यवस्था में भारत पांचवे स्थान पर आ गया है। छत्तीसगढ़ में काम नहीं आया कांग्रेस का लुभावना वादा विष्णुदेव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में जब कांग्रेस की सरकार थी, तब वहां की सरकार ने केंद्र की योजनाओं को धरातल पर उतारने नहीं दिया। कांग्रेस ने चुनावी वादे पूरे नहीं किए।
इस कारण वहां के लोगों ने दुबारा भाजपा को सत्तासीन किया।
इसके बाद मात्र 100 दिन में छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार ने केंद्र के साथ मिलकर कई जनकल्याणकारी कार्य किए। दुर्भाग्य है झारखंड का, मुख्यमंत्री तक जेल में है छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड और छत्तीसगढ़ एक साथ बना है।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।