`जिन्होंने Hemant Soren को जेल में डाला...`, चंपई ने BJP को दी लास्ट वार्निंग; कहा- नहीं जीतने देंगे एक भी सीट

, जमशेदपुर। Jharkhand Lok Sabha Election ।

झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने जमशेदपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा पर जमकर हमला बोला।

चंपई सोरेन ने कहा कि 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने मंहगाई नामपर वोट मांगा था।

भाजपा ने कहा था कि हमें वोट दो, हम महंगाई को कम करेंगे।

ये लोग गैस सिलेंडर लेकर जुलूस निकाला करते थे।

उस समय गैस सिलेंडर लगभग 400 रुपये में मिलता था, लेकिन आज क्या हुआ? चंपई सोरेन ने कहा कि इन्होंने कहा था कि हम अच्छे दिन ले आएंगे, हर परिवार को पंद्रह लाख रुपये और हर साल एक करोड़ नौकरी देंगे, लेकिन क्या हुआ? इन्होंने एक भी वादा पूरा नहीं किया।

इसीलिए हम आपको याद दिला रहे हैं कि ये कितने बड़े जुमलेबाज हैं।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।