- होम >>
`...जो अधूरी रह गई`, इस्तीफे के बाद गृह जिला पहुंचे पूर्व CM चंपई; दिया खलबली मचाने वाला बयान!
- न्यूज़
- Saturday | 6th July, 2024
हेमंत सोरेन सरकार में मंत्री बनने के सवाल पर चंपई ने कहा कि उन्हें पद की लालसा नहीं है।
जनता के बीच रहकर ही जनता की सेवा करना चाहता हूं।
कैबिनेट विस्तार के बारे में पूछे जाने पर कहा कि महागठबंधन जो भी निर्णय लेगा, मैं उसका स्वागत करूंगा।
लोगों का प्यार देखकर एक बार चंपई भावुक भी हुए। काम करने वाले व्यक्ति की इच्छाएं कभी पूरी नहीं होती- पूर्व CM आदित्यपुर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि जीवन में काम करने वाले व्यक्ति की इच्छाएं कभी पूरी नहीं होती।
थोड़ा और समय मिलता तो राज्य के विकास के लिए और भी बहुत कुछ कर पाता, लेकिन सार्वजनिक जीवन में संगठन, अनुशासन, मर्यादा, नैतिकता का धर्म निभाना ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। उन्होंने कहा कि पार्टी और गठबंधन के निर्देश का पालन करना हमारा धर्म और कर्तव्य है।
हम पार्टी के सच्चे सिपाही हैं और पार्टी तथा गठबंधन के हर निर्णय के साथ खड़े हैं। चंपई ने अपने कार्यकाल का दिया लेखा-जोखा अपने कार्यकाल का लेखा-जोखा देते हुए चंपई ने कहा कि उन्होंने सीमित समय में ही राज्य को विकास के पथ पर अग्रसर करने का भरसक प्रयास किया।
उनके नेतृत्व में पुलिस भर्ती, शिक्षक भर्ती और रोज़गार से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्य शुरू किए गए। चंपई ने कहा कि शिक्षक नियुक्ति के साथ-साथ अन्य विभागों में भी रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू की गई थी।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।