दलमा में पर्यटक 1500 रुपये में ले सकेंगे मड हाउस का आनंद, 30 लाख की लागत से कैनोपी वॉक भी बनकर तैयार;

Dalma Hill pic.twitter.com/YkkdLkB8hn— Arijita Sen (ArijitaSen2) May 17, 2024 मिट्टी के घर का वातावरण होगा बिल्‍कुल शुद्ध एक मड हाउस में दो कमरे हैं, जिसका एक दिन का किराया 1500 रुपये रखा गया हैं।

दलमा के डीएफओ डा. अभिषेक कुमार कहते हैं कि मड हाउस यानि मिट्टी के घर में रात गुजारने का अलग ही आनंद का अहसास होगा।

इस घर का वातावरण एकदम शुद्ध रहेगा। यहां ग्रामीण परिवेश की संस्कृति का भी अहसास होगा।

यही नहीं पर्यटकों के लिए दलमा में कैनोपी वाक, म्यूजियम, हिरण पार्क, वाच टावर, बंबू हट, मचान, जंगल सफारी आदि से जंगल व जंगली जानवरों का नजारा नजदीक से देख सकेंगे। यहां बढ़ाई जाएगी जंगली जानवरों की संख्‍या गुरूवार को मुख्य वन संरक्षक, वन्यप्राणी एसआर नटेस ने बताया कि पर्यटकों के साथ ही जंगली जानवरों यथा हाथियों की संख्या बढ़ाने के लिए कई तरह के कार्य कर रहे हैं।

एलिफेंट कोरिडोर पर महाराष्ट्र के एजेंसी को सर्वे करने का काम दिया गया है।

ताकि हाथियों को परेशानी न हो। दलमा के मकुलाकोचा में कैनोपी वाॅक पर्यटकों में भर रहा रोमांच 25 फीट की ऊंचाई पर चढ़कर जंगलों का ले सकेंगे नजारा दलमा वन्य प्राणी आश्रयणी के प्रवेश द्वार मकुलाकोचा के पास बने म्यूजियम के बगल में झारखंड का पहला कैनोपी वाक पर्यटकों के लिए चालू कर दिया गया है।

रोमांच से भरपूर 25 फीट की ऊंचाई व 200 मीटर लंबे कैनोपी वाक पर्यटकों को भरपूर मनोरंजन कर रहा है।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।