- होम >>
लोकतंत्र के रंग में रंगा जमशेदपुर, बुजुर्गों का जोश हाई तो महिलाओं ने निभाई जिम्मेदारी; देखें खूबसूरत तस्वीरें
- न्यूज़
- Saturday | 25th May, 2024
दरअसल, इस्पात नगरी जमशेदपुर आज लोकतंत्र के रंग में रंगा हुआ था।
सुबह की पहली किरण के साथ ही शहर के विभिन्न मतदान केंद्रों पर लोगों की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गईं।
बूढ़े, जवान, महिलाएं, पुरुष, सभी में एक अनोखा उत्साह देखने को मिल रहा है। चाकुलिया के अभ्यास मध्य विद्यालय केंद्र संख्या 50 में मतदान के बाद स्याही का निशान दिखाते झामुमो प्रत्याशी समीर महंती व उनकी पत्नी नैना महंती।
जागरण टाटा स्टील के एमडी टाटा स्टील के एमड़ी टी वी नरेंद्रन ने लोयला स्कूल मे अपनी पत्नी रूचि नरेंद्रन के साथ वोट किया।
वोट देने के बाद उन्होंने शहरवसियों से वोट देने की अपील की।
कहा कि वोट देना हमारा अधिकार है और इसका उपयोग जरूर करे। उन्होंने कहा कि पिछली बार मतदान का प्रतिशत काफी कम था इसलिए इस बार जरूर मतदान करे और मत प्रतिशत बढ़ाए।
इस बार जिला प्रशासन ने चुनाव के लिए काफ़ी अच्छी व्यवस्था कि है इसलिए जरूर आकर मतदान करे। बहरागोड़ा में दिनेश सारंगी ये भाजपा के पूर्व अध्यक्ष हैं। जमशेदपुर के भालूबासा स्थित मतदान केंद्र में सपरिवार कतार में खड़े ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास। जमशेदपुर में शनिवार को लोकतंत्र का रंग, समाज के हर वर्ग के चेहरे पर देखने को मिल रहा है।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।