BJP पार्षद को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने का प्रयास, हमलावर महिला ने खुद को भी लगाई आग; हालत नाजुक

वहीं रानी नामदेव को भी गम्भीर रूप से झुलसी अवस्था में अस्पताल ले जाया गया, प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वह काफी समय तक किचन के बाहर तड़पती रही उसकी हालत अत्यंत चिंताजनक बनी हुई है।  घटना के पीछे कई तरह की चर्चाएं हैं लेकिन इसकी अभी तक पुलिस ने घटना के पीछे के कारण को लेकर किसी भी स्पष्ट कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

बताया जाता है कि रानी नामदेव ब्लाऊज सिलाई का काम करती थी और उसका व राजू बाथम के परिवार का आपस में आना जाना भी था।

विवाद की बजह क्या थी इसे लेकर कोई कुछ भी कह पाने की स्थिति में नहीं है।

इस संबंध में फिजिकल थाना प्रभारी नवीन यादव ने बताया कि रानी नामदेव जिसे घटना का मुख्य किरदार बताया जा रहा है, करौंदी के पास न्यूदर्पण कॉलनो निवासी है जो घटनास्थल से लगभग दो किलोमीटर दूर है।

घटना के सीसी टीवी फुटेज की जांच की जा रही है, प्रत्यक्ष दर्शियों से भी जानकारी ली जा रही है पुलिस हर कोण से मामले की पड़ताल कर रही है।

जांच उपरान्त जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस द्वारा घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित किए जा रहे हैं और आस.पड़ोस के लोगों से पूछताछ जारी है।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।

Read more Jhansi की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।