UP Election 2022: स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा, 100 में 85 हमारा है, बाकी 15 में भी बंटवारा है

संक्षेप:

  • जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा पर साधा निशाना।
  • कहा- भाजपा का जिसने साथ दिया भाजपा ने उसी को धोखा दिया। 
  • सरकार बनने पर भाजपा ने बेरोजगारों को लाठियां दीं।

झाँसी- सपा नेता और प्रदेश के पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा का जिसने साथ दिया भाजपा ने उसी को धोखा दिया। पिछले चुनावों में किसानों ने भाजपा का भरपूर साथ दिया था और भाजपा किसानों के विरोध में तीन काले कृषि कानून लेकर आई। बेरोजगार भी भाजपा के लिए दीवाना हो गया था। सरकार बनने पर भाजपा ने बदले में बेरोजगारों को लाठियां दीं।

उन्होंने कहा कि भाजपा कहती है 100 में 80 हमारा है, जबकि हकीकत में 100 में 85 हमारा है, बाकी मैं भी बंटवारा है। उन्होंने कहा कि दो चरण के चुनाव में सपा 100 से अधिक सीटें जीत रही है। बसपा लाइन में कहीं नहीं है। बसपा की विचारधारा के लोग भी अब सपा में है। प्रदेश में अगली सरकार समाजवादी पार्टी की बनाने जा रही है।

ये भी पढ़े : Lok Sabha Election 2024: सोमनाथ भारती बोले हमारे जीत के लिए अदृश्य शक्तियां भी काम कर रही है


If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Read more Jhansi की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।