किसानों के लिये बनी योजनाओं के फायदे गिनाने में जुटी भाजपा

फोटो 1 एसएचवाई 13 झाँसी : किसानों के हित में सरकार द्वारा बनायी गई योजना गिनाने सड़क पर उतरे भाजपा कार्यकर्ता।

::: - गाँव-गाँव जाकर दूर की जा रहीं भ्रान्तियाँ झाँसी : किसान आन्दोलन से बैकफुट पर आयी भारतीय जनता पार्टी अब लोगों को कृषि सम्बन्धी योजनाओं के फायदे बताने में जुट गयी है।

बबीना विधानसभा क्षेत्र के गाँवों में जाकर अन्नदाताओं के बीच व्याप्त भ्रान्तियाँ दूर करने का प्रयास किया जा रहा है।

उन्हें विपक्षी दलों द्वारा फैलायी जा रहीं अफवाहों से भी सावधान रहने को कहा जा रहा है।

बबीना विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी राजीव सिंह ने खुद बचावली बुजुर्ग, दुनारा, दौंन, बड़ागाँव नगर, बराठा घाट, भूपनगर जाकर किसानों आज पेश किये गये आम बजट के फायदे बताये।

उन्होंने 2.37 लाख करोड़ रुपये की एमएसपी सीधे किसानों के खाते में भेजने, गंगा किनारे 5 किलोमीटर के दायरे में जैविक खेती को बढ़ावा देने, 1486 अनुपयोगी ़कानूनों को खत्म किए जाने, सहकारी संस्थाओं का टैक्स घटाकर 15 फीसदी करने की घोषणाओं का जिक्र किया।

़िजला सहकारी बैंक जयदेव पुरोहित, ़िजला पंचायत सदस्य गोलू माते बरल, विधानसभा संयोजक विनोद नायक, राजकुमार राजपूत जौहरी, आशीष उपाध्याय, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि बृजेन्द्र राजपूत, नगर पंचायत अध्यक्ष बड़ागाँव दयाराम कुशवाहा, मण्डल अध्यक्ष महीपत यादव, दिगन्त चतुर्वेदी, सुमित महाराज दौंन, भारती नायक, कुन्दन राजूपत, अखिलेश श्रीवास्तव, बृजेन्द्र राय दिगारा, मनोज सोनी, निरंजन रिछारिया, रामस्वरूप, हाकिम पाल, यशपाल राजपूत, नत्थूपाल, हरनारायण विश्वकर्मा, मुकेश प्रधान, योगेन्द्र शकरगढ़, शरद महाराज, बलवान बिल्टा, नगर निगम के पूर्व उप सभापति राजेश त्रिपाठी, सुजीत तिवारी, नितिन साहू, राजू शकरगढ़, अमित तिवारी, कुन्दन, विशाल, वीरेन्द्र प्रधान, आशीष यादव मुड़ई, आदेश यादव परसर, अरविन्द राजपूत, संजीव किल्चवारा आदि भी लोगों को कृषि योजनाओं की सही जानकारी दे रहे हैं।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।

Read more Jhansi की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।