गुढ़ा मन्दिर के पुजारी की हत्या मामले में पुलिस ने किया खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार; इस वजह से रची थी साजिश

पुलिस टीम ने हिम्मत का परिचय देते हुए हिक्मत अमली दिखाते हुए सभी आधा दर्जन आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया और उन्हें सम्बन्धित अभियोग की धारा सहित अन्य बढ़ोत्तरी की गई धाराओं में जेल भेज दिया है।  पुलिस की कामयाबी पर हर कोई हौसला अफजाई कर रहा है।

पुजारी हत्याकांड में पकड़े गए 6 आरोपी अनीस राजपूत उर्फ भगवान सिंह पुत्र रामपाल राजपूत निवासी बरातपहाड़ी थाना कोतवाली नगर जनपद महोबा प्रेमनारायण सिंह पुत्र रामअवतार निवासी बिलरख थाना राठ जिला हमीरपुर धर्मपाल कुशवाहा पुत्र प्रकाश चन्द्र कुशवाहा निवासी बरातपहाड़ी थाना कोतवाली जनपद महोबा सुनील कुमार अहिरवार पुत्र संतोष कुमार निवासी बिलरख थाना राठ जनपद हमीरपुर दिलीप राजपूत विजय बहादुर निवासी बरात पहाड़ी थाना कोतवाली नगर जनपद महोबा बाल अपचारी निवासी बिलरख थाना राठ जनपद हमीरपुर चौंकाने वाला हुआ खुलासा पुलिस अभिरक्षा में मुख्य आरोपी अनीस राजपूत ने बताया कि मृतक पुजारी की नातिन से उसने प्रेम विवाह किया था।

तभी से पुजारी सुमेरा और उसकी पत्नी विरोध की स्थिति उत्पन्न किए था तथा परिवारिक विवाद में पक्षपात करने से मन में रंजिश थी।

इसी खुन्नस में सहयोगियों के साथ मिलकर पुजारी की सोची-समझी साजिश के तहत हत्या की योजना बनाई और 8 मई की रात्रि 11 बजे पुजारी के मन्दिर में अकेले होने का फायदा उठाकर डंडे से हमला कर हत्या कर भाग गए थे,लेकिन पुलिस की सक्रियता से धर लिए गए है।

आरोपियों से हुई बरामदगी आरोपियों द्वारा मंदिर के पुजारी की हत्या में प्रयोग की गई 2 मोटर साइकिल बरामद की है।

बरामद बाइक को एमवी ऐक्ट के तहत सीज किया हैं।

वहीं 2 अवैध तमंचे 315 बोर,4 जिन्दा व 2 खोखा कारतूस 315 बोर तथा हत्या में प्रयुक्त आला कत्ल बरामद हुए।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।

Read more Jhansi की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।