- होम >>
सौतेली बहन ने ‘मृत’ बताकर बेच दी जिंदा भाई की जमीन; पटवारी की भूमिका पर उठे सवाल
- न्यूज़
- Thursday | 5th June, 2025
जब यह मामला तखत सिंह लोधी के संज्ञान में आया, तो उन्होंने करैरा एसडीओ कोर्ट में अपील दायर की।
एसडीओ ने सुनवाई करते हुए आदेश पारित किया कि पूरी 10 बीघा जमीन पुनः केशव सिंह लोधी के नाम दर्ज की जाए।
लेकिन पटवारी जितेंद्र रावत ने केवल 6 बीघा जमीन का नामांतरण किया और बाकी साढ़े चार बीघा, जो पहले ही बेची जा चुकी थी, उसे नजरअंदाज कर दिया।
तखत सिंह ने अब करैरा एसडीएम को लिखित शिकायत देकर पटवारी के खिलाफ कार्रवाई और आदेश के पूर्ण पालन की मांग की है।
इस पूरे प्रकरण ने न केवल प्रशासनिक लापरवाही को उजागर किया है, बल्कि न्याय और पारदर्शिता को लेकर ग्रामीणों के बीच गहरा असंतोष भी पैदा किया है।
यह मामला बताता है कि यदि सरकारी अमला सजग न हो तो कानूनी प्रक्रियाओं की आड़ में कोई भी व्यक्ति वर्षों तक दूसरे की संपत्ति पर अवैध कब्जा कर सकता है और जब सच्चाई सामने आती है, तब तक देर हो चुकी होती है।
।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
Read more Jhansi की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।







डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।