- होम >>
हमीरपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रैक्टर और डंपर की हुई भिड़न्त, एक की मौत; 2 दर्जन से अधिक लोग घायल
- न्यूज़
- Tuesday | 27th May, 2025
घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी विनीता पहल भी अस्पताल पहुंची और घायलों का हाल जाना और सभी को बेहतर उपचार का भरोसा दिलाया और मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोसटमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
जबकि घायलों में अलीपुरा निवासी गायत्री (30) पत्नी मोनू, मोनू (30) पुत्र हिम्मत, भुगैचा निवासी कमलेश (40) रवि प्रकाश, पूजा (16) पुत्री देवकुमार, राधा (13) पुत्री देवकुमार, सत्तो (45)पत्नी अज्ञात, सपना(35) पत्नी भास्कर भुगैचा, जाया (15) पुत्री अज्ञात, रेनू (32) पत्नी युवराज, आकाश (07) पुत्र भास्कर, अजय (12) पुत्र रघुवीर, अमित, पारुल सिंह, शशि, राममिलन, जगदीश, नीलम, शिवा,अमित सहित अन्य लोगों को गम्भीर चोंटे आईं हैं।
जिनमें से पंद्रह लोगों को गंभीर चोंटों के चलते प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल के लिए रिफर कर दिया गया है।
जबकि शेष घायलों का सरकारी अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।
बताते चलें कि बीते साल कस्बे के निकट चकदहा में बीते साल लगने वाले भगत बाबा के मेले में जा रहे श्रृद्धालुओं की ट्रैक्टर- ट्रॉली कपसा रोड में पलट गई थी जिसमें लगभग डेढ़ दर्जन से अधिक घायल हुए थे लेकिन उक्त घटना और यातायात पुलिस द्वारा चलाए जाने वाले जागरूकता अभियान का भी आमजन पर कोई असर नहीं पड़ा है।
अक्सर ऐसे हादसे सामने आ रहे हैं।
इस सम्बंध में अपर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार गुप्ता ने बताया कि मौदहा पुलिस को सूचना मिली थी कि किसान पेट्रोल पंप के पास ट्रैक्टर और डम्पर की टक्कर हो गई है जिससे पच्चीस लोग घायल हुए हैं जिनमे से पन्द्रह लोगों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
Read more Jhansi की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।







डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।