Rajasthan: `राजस्थान सरकार की योजनाएं का पूरा देश कर रहा अनुसरण`... बोले CM गहलोत; किए बड़े दावे

जोधपुर, दो दिवसीय दौरे पर जोधपुर आये मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि 2030 तक राजस्थान को खेल सहित सभी क्षेत्रों में देश का प्रथम राज्य बनाना हमारा ध्येय है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज राजस्थान सरकार की योजनाएं पूरे देश में चर्चा का विषय हैं एवं अन्य राज्य भी इनका अनुसरण कर रहे हैं।

ओलंपिक खेलों में 58 लाख खिलाड़ी भाग ले रहे हैं जोधपुर के श्री उम्मेद राजकीय स्टेडियम में राजीव गांधी ग्रामीण एवं शहरी ओलम्पिक खेलों के तहत जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का अवलोकन के लिए पहुंचे मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार शहरी-ग्रामीण ओलंपिक खेलों में 58 लाख खिलाड़ी भाग ले रहे हैं जिनमें 25 लाख महिला खिलाड़ी हैं।

उन्होंने कहा कि राजीव गांधी ग्रामीण एवं शहरी ओलंपिक खेलों के आयोजन से प्रदेश में खेलों का माहौल बना है।

खेलों से एक स्वस्थ शरीर के साथ-साथ उत्कृष्ट व्यक्तित्व का निर्माण होता है।

वहीं जोधपुर में जयनारायण व्यास स्मृति भवन टाउन हॉल के लोकार्पण व सम्मान समारोह को संबोधित मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि प्रदेश सरकार राजस्थान की परंपरागत लोक कलाओं, संस्कृति एवं साहित्य के संरक्षण-संवर्धन एवं कलाकारों के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि अपनी प्रतिभा के बल पर राज्य के कलाकार आज देश-विदेश में लोकप्रिय हो रहे हैं।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।