कांग्रेस को अब डोनेशन के लिए भी पड़ रहे लाले, अशोक गहलोत बोले- लोगों को सता रहा ईडी सीबीआई का डर

जासं, जोधपुर।

Gehlot on Congress donations राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला है।

उन्होंने कहा कि वर्तमान में डर का माहौल है और ईडी, सीबीआई के कारण लोग इतने डरे हुए हैं कि डोनेशन देने से भी कतरा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि जिस तरीके से भारत की राजनीति चल रही है वह देश हित में नहीं है।

कांग्रेस के लोगों को तोड़ा जा रहाः गहलोत मुख्यमंत्री गहलोत ने आगे कहा कि राजनीति में सब कुछ संभव है और पैसों के प्रभाव और प्रलोभन से कांग्रेस पार्टी के लोगों को तोड़ा जा रहा है।

धन बल व डर के सहारे हमारे लोगों को भी अपने पाले में डाल रहे है।

इस तरह का माहौल अगर बन रहा तो देश के लिए ठीक नहीं है।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।