राजस्थान उपचुनाव में लोगों ने महंगाई व किसानों के प्रति उदासीनता के खिलाफ मतदान किया : पायलट

जोधपुर, तीन नवंबर (भाषा) राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने बुधवार को कहा कि राज्य की दो विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी की हार उसकी नीतियों के कारण हुई है और लोगों ने मूल्य वृद्धि तथा किसानों के प्रति उदासीनता जैसे मुद्दों पर मतदान किया।

राज्य में सत्तारूढ़ कांग्रेस ने विधानसभा उपचुनाव में धरियावद एवं वल्लभनगर, दोनों सीटों पर जीत दर्ज की।

पायलट ने कहा, "भाजपा के खिलाफ लोगों की नाराजगी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि दोनों निर्वाचन क्षेत्रों में भाजपा के उम्मीदवार दौड़ में कहीं नहीं थे और उन्हें तीसरा और चौथा स्थान मिला।’’ उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि लोगों ने विभिन्न वस्तुओं और ईंधन की बढ़ती कीमतों तथा किसानों के प्रति उदासीनता के खिलाफ मतदान किया है।

कांग्रेस नेता ने कहा कि भाजपा सत्ता में रहते हुए भी शासन करने में सक्षम नहीं है और हिमाचल प्रदेश तथा राजस्थान के नतीजों ने स्पष्ट संकेत दिया कि कांग्रेस ही लोगों के लिए एकमात्र उम्मीद है।’’ पायलट ने कहा, "आज, कांग्रेस सोनिया गांधी और राहुल गांधी के नेतृत्व में लगातार आगे बढ़ रही है।

भाजपा के निरंकुश शासन से परेशान लोग बदलाव के लिए कांग्रेस की ओर देख रहे हैं।" उन्होंने दावा किया कि उनकी पार्टी अगले विधानसभा चुनाव में राज्य की सत्ता में वापसी करेगी।

पायलट राजस्थान युवा कांग्रेस के पूर्व सचिव मोहब्बत सिंह निंबोले के निधन पर शोक जताने के लिए जोधपुर के बिलाड़ा आए थे।

भाषा अविनाश पवनेशपवनेश।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।