UP Elections 2022: कानपुर की पांच सीटों पर कांग्रेस में मचा घमासान, दावेदारों की लगी है लंबी कतार

संक्षेप:

  • कांग्रेस पार्टी जिले की पांच सीटों पर अभी कोई फैसला नहीं।
  • कांग्रेस और समाजवादी पार्टी दावेदारों की कतार लंबी।
  • कांग्रेस में कहीं ब्राह्मण-क्षत्रिय, कहीं मुस्लिम-सवर्ण तो कहीं ब्राह्मण-ब्राह्मण के बीच खींचतान है।

कानपुर- उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की घोषणा होने के बाद पार्टियों में टिकट के मारा-मारी शुरु हो गई है। कांग्रेस और समाजवादी पार्टी दावेदारों की कतार लंबी होने से जिले की सभी सीटों पर प्रत्याशी तय करने में भाजपा और बसपा से पिछड़ गई हैं। दोनों दलों को अभी पांच-पांच सीटों पर प्रत्याशी तय करने हैं। कांग्रेस में कहीं ब्राह्मण-क्षत्रिय, कहीं मुस्लिम-सवर्ण तो कहीं ब्राह्मण-ब्राह्मण के बीच खींचतान है।

सपा पिछड़ा, मुस्लिम और अन्य वर्गों के बीच सामंजस्य बैठाने में उलझी है। भाजपा की घाटमपुर समेत कानपुर देहात और फतेहपुर की दो-दो सीटें गठबंधन के फेर में फंस गई हैं। वहीं, बसपा को सिर्फ गोविंदनगर सीट से प्रत्याशी तय करना है।

कांग्रेस में दावेदार अड़े, उलझन में पार्टी
कांग्रेस पार्टी जिले की पांच सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा को लेकर अभी तक कोई फैसला नहीं ले पाई है। कहा जा रहा है कि 24 जनवरी की देर शाम या फिर अगले दिन दोपहर तक प्रत्याशियों की सूची जारी हो सकती है। सबसे अधिक खींचतान गोविंदनगर, सीसामऊ और कल्याणपुर सीट पर है।

ये भी पढ़े :


गोविंदनगर में ब्राह्मण-क्षत्रिय, कल्याणपुर में ब्राह्मण-ब्राह्मण और सीसामऊ में मुस्लिम बनाम सवर्ण की लड़ाई है। पार्टी ने अभी बिठूर सीट से भी प्रत्याशी नहीं उतारा है। वजह यह कि गोविंदनगर और कल्याणपुर में दावेदारों के बीच ज्यादा खींचतान हुई तो किसी एक को बिठूर में समायोजित किया जा सकता है।

वैसे बिठूर में भी कई दावेदारों ने पूरा जोर लगा रखा है। इसी तरह सुरक्षित सीट घाटमपुर पर पार्टी को दमदार चेहरे की तलाश है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, गोविंदनगर सीट पर सबसे ज्यादा खींचतान पार्टी की दक्षिण इकाई के अध्यक्ष डॉ. शैलेंद्र दीक्षित और महिला मोर्चा की कानपुर-बुंदेलखंड जोन अध्यक्ष करिश्मा ठाकुर के बीच है।

इनके अलावा प्रदेश पदाधिकारी विकास अवस्थी भी दावेदारी कर रहे हैं। शैलेंद्र दीक्षित पहले भी यहां से प्रत्याशी रहे हैं। शैलेंद्र की दावेदारी का आधार ब्राह्मण मतदाता तो करिश्मा वर्ष 2019 के उपचुनाव में मुख्य प्रतिद्वंद्वी होने के नाते अपना दावा पेश कर रही हैं।

इसी तरह कल्याणपुर में पांच से अधिक ब्राह्मण नेताओं के बीच टिकट को लेकर खींचतान है। इनमें महिला दावेदार भी शामिल हैं। सीसामऊ सीट पर उत्तर इकाई के अध्यक्ष नौशाद आलम मंसूरी, पूर्व महानगर अध्यक्ष हरप्रकाश अग्निहोत्री समेत कई दावेदार जोर आजमाइश कर रहे हैं। कुछ दिनों पहले सपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए पार्षद हाजी सुहेल अहमद की वजह से सीसामऊ सीट पर प्रत्याशी चयन का समीकरण बदल गया है।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Read more Kanpur की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।