CM Yogi News: सीएम योगी को नहीं पसंद आया इस लोकसभा सीट का नाम, रैली में कहा- गुलामी की निशानी को समाप्त करना है

संवाद सहयोगी, घाटमपुर।

2009 में परिसीमन के बाद बनी अकबरपुर लोकसभा सीट का नाम मुख्यमंत्री को नहीं पसंद आया।

पतारा में जनसभा के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता से कहा कि गुलामी की निशानी को समाप्त करना है।

यह सुनते ही जनता ने भी शोर मचाकर सहमति प्रदान की।

महज 15 वर्ष पुरानी अकबरपुर लोकसभा सीट कानपुर नगर और देहात की विधानसभाओं को जोड़कर बनी है।

साल 2009 के पहले इसे घाटमपुर लोकसभा सीट कहा जाता था।

नए परिसीमन के बाद फतेहपुर की जहानाबाद समेत कानपुर देहात के डेरापुर, राजपुर और भोगनीपुर क्षेत्र हट गए और कानपुर देहात की अकबरपुर-रनियां, कानपुर की बिठूर, कल्याणपुर और महाराजपुर विधान सभाएं जोड़ी गईं।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।

Read more Kanpur की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।