पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बेचा अपना बंगला, निजी हॉस्पिटल में डॉक्टर हैं दंपत्ति, दीपावली के बाद होने वाला है गृहप्रवेश

संक्षेप:

  • पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बेचा अपना बंगला।
  • निजी हॉस्पिटल में डॉक्टर हैं दंपत्ति।
  • दीपावली के बाद होने वाला है गृह प्रवेश।

कानपुर. कानपुर के बिल्हौर कस्बे के शिरीष हॉस्पिटल संचालित करने वाले डॉक्टर दंपति शरद कटियार और उनकी पत्नी श्रीति कटियार ने पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का इंद्रा नगर, महर्षि दयानंद विहार कल्याणपुर स्थित बंगला ले लिया है। डॉक्टर दंपति ने बताया कि पूर्व राष्ट्रपति जी से अनुरोध करने पर उन्होंने दीपावली उपहार उन्हें सुरक्षा संरक्षा के लिए सौंपा हैं।

पूर्व राष्ट्रपति ने कल्याणपुर बंगला का दिया पॉवर ऑफ अटार्नी

डॉ. शरद कटियार ने बताया कि पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के साथी और कल्याणपुर, कानपुर देहात में उनके कार्यों को देखने वाले आनंद कुमार से उनका पुराना परिचय है। आनंद कुमार द्वारा ही उन्हें पहले दिल्ली के 12 जनपथ पर पूर्व राष्ट्रपति जी से उनकी मुलाकात करवाई गई। इसके बाद पूर्व राष्ट्रपति ने पहले आनंद कुमार को कल्याणपुर के उक्त बंगला की पॉवर ऑफ अटार्नी की और नए घर की शुभकामनाएं दीं। 20 अक्तूबर को पत्नी डॉ. श्रीति कटियार ने कानपुर सदर उप निबंधक कार्यालय में आनंद कुमार से उक्त बंगला ले लिया।

ये भी पढ़े : सारे विश्व में शुद्धता के संस्कार, सकारात्मक सोच और धर्म के रास्ते पर चलने की आवश्यकता: भैय्याजी जोशी


दीपावली के बाद होने वाला है गृह प्रवेश

हम लोग जल्द से जल्द गृह प्रवेश की तैयारियों में जुटे हैं और प्रत्येक दशा में दीपावली के बाद उक्त बंगला में शिफ्ट हो जाएंगे। बता दें कि डॉ. शरद ने उक्त बंगला की कीमत न बताते हुए पूर्व राष्ट्रपति का उपहार बताया है। अभी तक पूर्व राष्ट्रपति के इंद्रा नगर वाले आवास पर सुरक्षा बलों की तैनाती प्रोटोकाल के तहत रही है।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Read more Kanpur की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles