- होम >>
IND vs BAN Test Match: चौथे दिन भारतीय गेंदबाजों का प्रदर्शन, बुमराह ने चटकाए 3 विकेट; जडेजा के टेस्ट में 300 विकेट पूरे
- न्यूज़
- Monday | 30th September, 2024
बुमराह की गेंद पिच पर पड़ने के बाद काफी अंदर आई, जिसे रहीम समझ नहीं पाए और गेंद को छोड़ने के चक्कर में बोल्ड हो गए।
इसके बाद मेहंदी हसन, तंजुल, हसन महमूद और खलीद को गेंदबाजों ने सस्ते में समेट दिया।
हालांकि बांग्लादेश की ओर से एक छोर पर जमे मोमिनुल हक ने शतक बनाकर नाबाद खेल रहे हैं। रोहित और सिराज के कैच ने जीता दिल चौथे दिन टेस्ट के रोमांच को कप्तान रोहित और सिराज के कैच ने बढ़ा दिया।
कप्तान रोहित ने मैच के 49.4 वें ओवर में सिराज की गेंद पर मिड आफ एक हाथ से उछालते हुए कैप लपका। रोहित के शानदार कैच ने लिटन दास को पवेलियन की राह दिखाई।
इसके कुछ देर बाद ही अश्विन की गेंद पर बांग्लादेशी पूर्व कप्तान शाकिब अल हसन बाउंड्री पर सिराज के शानदार कैच का शिकार हुए। सिराज ने बाउंड्री पर एक हाथ से पीछे दौड़ते हुए जो कैच पकड़ा उसने क्रिकेट प्रेमियों को 1983 विश्व कप में कपिल देव के कैच की याद को ताजा कर दिया। हर सत्र में बढ़ाया गया 15-15 मिनट का खेल अहम टेस्ट मुकाबले के तीन दिन का खेल वर्षा में धुल जाने के बाद चौथे दिन खिली धूप में हर सत्र का समय बढ़ा दिया गया।
मैच सुबह साढ़े नौ बजे शुरू हुआ।
मैच का पहला सत्र साढ़े नौ से 11.45 बजे तक चला।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
Read more Kanpur की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।