- होम >>
Kanpur Lok Sabha Seat: सात साल बाद कानपुर में एक साथ दिखेंगे राहुल और अखिलेश, करेंगे चुनावी जनसभा
- न्यूज़
- Thursday | 9th May, 2024
, कानपुर।
(Kanpur Lok Sabha Seat) लोकसभा चुनाव की आधी सीटों पर मतदान के बाद सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी एक साथ चुनावी सभा करने कानपुर आ रहे हैं।
10 मई को शहर के जीआइसी चुन्नीगंज में संयुक्त सभा होनी है।
सात साल पहले दोनों नेताओं ने विधानसभा चुनाव के लिए कानपुर में संयुक्त रैली की थी।
कानपुर सीट पर चुनाव प्रचार के अंतिम दौर में दोनों नेताओं की सभा होने जा रही है।
सपा और कांग्रेस के नेताओं को भीड़ जुटाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
बुधवार को कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय ने गठबंधन दल के नेताओं के साथ संयुक्त बैठक में रणनीति पर चर्चा की है। सपा के महानगर अध्यक्ष फजल महमूद ने बताया कि 10 मई को कन्नौज की चुनावी सभा को संबोधित करने के बाद दोनों नेता सीधे सीएसए के हेलीपैड पर उतरेंगे।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
Read more Kanpur की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।