Lok Sabha Election: सात साल बाद एक मंच पर हुंकार भरेंगे राहुल गांधी-अखिलेश यादव, कानपुर आने से पहले पढ़ लें ये खबर, बदला रहेगा यातायात

 , कानपुर।

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की राजकीय इंटर कालेज (जीआइसी) मैदान में शुक्रवार को होने वाली जनसभा के चलते यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है।

बड़ा चौराहा से आने वाले वाहन जिन्हें लाल इमली जाना है वह परेड (कारसेट चौराहा) से आगे नहीं जा सकेंगे, ये वाहन सद्भावना चौराहा व एमजी कालेज कालेज से अपने गंतव्य को जा सकेंगे।

कोतवाली चौराहा व मूलगंज की तरफ से आने वाले वाहन जिन्हें सद्भावना होकर यतीमखाना जाना है।

ऐसे वाहन सद्भावना चौराहे से आगे नही जा सकेंगे।

ये वाहन परेड (कारसेट चौराहा) होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे।

एमजी कालेज से कोई भी वाहन लाल इमली को नहीं जा सकेंगे, ये वाहन वाहन ग्रीनपार्क चौराहे से होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।

Read more Kanpur की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।