- होम >>
Photos में देखिए कानपुर हादसे का दर्दनाक मंजर, एक साथ उठीं पांच अर्थियां; हर किसी की आंखें हुईं नम
- न्यूज़
- Tuesday | 15th October, 2024
इकलौते बेटे प्रतीक की मौत से दोनों बहनें पारुल और काजल रो-रोकर बदहवास हो गई।
वहीं चालक विजय साहू की पत्नी सुमन रो रो कर बोली कि करवा चौथ के एक सप्ताह पहले उसका सुहाग उजड़ गया अब वह कैसे व्रत रखेगी। स्वजन को उनके रिश्तेदार और मुहल्ले के लोग किसी तरह ढांढ़स बंधा रहे थे।
स्वजन रो-रोकर कह रहे थे कि सभी बच्चों ने धूमधाम से दीपावली का त्यौहार मनाने की प्लानिंग की थी और एक हादसे में सब कुछ तबाह कर दिया।
इस हादसे ने उन्हें ऐसा गम दिया है जिसे वह जीवन में कभी भुला नहीं पाएंगे। मंगलवार सुबह पहले सतीश, प्रतीक सिंह और गरिमा के शव और इसके बाद चालक विजय साहू और आयुषी पटेल का शव चकेरी पुलिस की सुरक्षा में अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया।
जिन्हें अंतिम विदाई देने के लिए मुहल्ले के लोग भी पहुंचे।
सभी लोगों का महाराजपुर के ड्योढ़ी घाट पर अंतिम संस्कार किया जायेगा। इसे भी पढ़ें: यूपी में अब पेट्रोल पंप खोलना हुआ आसान, योगी सरकार ने मानकों में किया बदलाव इसे भी पढ़ें: कानपुर-इटावा हाईवे पर भीषण हादसा, ट्राला की टक्कर से डंपर में घुसी कार; पांच लोगों की मौत ।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
Read more Kanpur की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।