- होम >>
Pintu Sengar Murder Case: कानपुर का इनामी गैंगस्टर पप्पू स्मार्ट आगरा से गिरफ्तार, इस BSP नेता की हत्या के बाद चर्चा में था आया
- न्यूज़
- Wednesday | 12th June, 2024
डीसीपी पूर्वी श्रवण कुमार ने पत्रकार वार्ता में बताया कि पप्पू स्मार्ट के खिलाफ वर्ष 2022 में धोखाधड़ी, साजिश और धमकी के मामले में चकेरी थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था।
यह मुकदमा पिंटू सेंगर के भाई धमेंद्र सिंह सेंगर की तहरीर पर दर्ज हुआ था। आरोपित के खिलाफ था 25 हजार का इनाम इस मुकदमे में पप्पू स्मार्ट के साथ राशिद कालिया और उसका बेटा जैन कालिया, हर्षित यादव आदि नामजद थे।
इसी मुकदमे में पुलिस ने जांच के बाद पप्पू स्मार्ट को आरोपित बनाया।
उसकी गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही थी, मगर वह फरार था।
हाल ही में आरोपित के खिलाफ 25 हजार रुपये का इनाम हुआ था। डीसीपी के मुताबिक पुलिस को जानकारी मिली कि पप्पू स्मार्ट आगरा में छिपा है।
इस सूचना पर पूर्वी जोन की एक टीम आगरा रवाना की गई थी।
सर्विलांस से मिली लोकेशन के आधार पर पुलिस ने मंगलवार की भोर आगरा के ट्रांस यमुना थानाक्षेत्र स्थित ज्योति कुंज कालिंदी विहार में रामादेवी एचएएल कालोनी निवासी हर्षित यादव की मां के घर छापा मारा।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
Read more Kanpur की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।