- होम >>
UP News: यूपी में पुलिस का एक और कारनामा, मारपीट मामले में युवक को चौकी में बंद करके वसूले पांच हजार रुपए
- न्यूज़
- Tuesday | 21st May, 2024
आरोप है कि क्षेत्रीय पुलिस से साठगांठ करके संजू ने उनके बेटे शिवम व परिवार के अन्य सदस्यों को सामान्य मारपीट के मुकदमों में आरोपित बना दिया।
पीड़िता के मुताबिक, रविवार को लालबंगला चौकी प्रभारी आदेश कुमार ने मारपीट के इन मामलों के आधार पर उनके बेटे शिवम को दुकान से उठाकर चौकी में लेकर जाकर बंद कर दिया।
उसके साथ मारपीट की और छोड़ने की एवज में 20 हजार रुपए मांगे।
उसने किसी तरह रिश्तेदारी से पांच हजार रुपए जमा करके चौकी इंचार्ज को लाकर दिए।
15 हजार रुपए बाद में देने का वादा करने के बाद उसके बेटे को छोड़ा गया। इसलिए है साठगांठ पीड़िता के मुताबिक संजू व उसका गिरोह क्षेत्र में मादक पदार्थों की सप्लाई करता है और चौकी पुलिस को उसका संरक्षण प्राप्त है।
इसी साठगांठ के बल पर लालबंगला चौकी इंचार्ज उसके परिवार को फंसाने की कोशिश कर रहे हैं। बड़ा सवाल, मारपीट की धाराओं में क्यों उठाया दैनिक जागरण की पड़ताल में एक बड़ा सवाल सामने आया है कि, आरोपित अगर सामान्य मारपीट वाले मामले में आरोपित था तो उसे पकड़कर चौकी क्यों लाया गया, जबकि नियमानुसार इसमें गिरफ्तारी नहीं हो सकती।
दूसरा सवाल यह है कि अगर पकड़ा तो छोड़ा क्यों, उसके खिलाफ कोई कार्रवाई क्यों नहीं की। मामला संज्ञान में आया है।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
Read more Kanpur की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।