UP News: रिश्तेदारों का गिरोह बनाकर व्यापारी से 4.75 करोड़ की ठगी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार

संवाद सूत्र, कानपुर।

रिश्तेदारों से मिलकर उनकी फर्मों के माध्यम से पनकी स्थित एक फर्म को 4.75 करोड़ का चूना लगाने के आरोपी बरेली निवासी तुषार जैन को 9 माह बाद पंजाब के अमृतसर से गिरफ्तार किया गया है।

तुषार को बुधवार को लोहारका रोड अमृतसर से हिरासत में लेकर ट्रांजिट रिमांड पर लाकर शुक्रवार को कानपुर न्यायालय में पेश किया गया।

जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

यह है पूरा मामला पनकी इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एजी केमिकल्स के मालिक हरजीत सिंह ने बताया कि उनका ट्रेडिंग और प्रिंटिंग का व्यवसाय है।

सितंबर 2020 में तुषार जैन व उनकी पत्नी आकांशा जैन हरजीत के पास आए और उनको रुद्रपुर और बरेली में स्थित फर्मों से व्यापार करवाने का लालच दिया, जिसके लिए दो माह की उधारी पर बात तय हुई।  तुषार के बताने पर हरजीत ने श्री इंटरप्राइजेज व आदिनाथ फूड इंडस्ट्रीज नामक फर्मों से व्यापार किया।

जिस पर उक्त फर्मों ने हरजीत का 4.75 करोड़ रुपया बकाया कर लिया।  हरजीत ने जब तुषार से बकाया भुगतान के लिए दबाव डाला तो उसने रुद्रपुर स्थित कोटक बैंक में 40 लाख रुपए का चेक लगाकर वापस ले लिया और रिसीविंग हरजीत को भेज दी।  काफी दिनों तक पैसा न आने पर हरजीत ने बैंक से संपर्क किया तो पता चला कि बकाएदार फर्म श्री इंटरप्राइजेज तुषार के पिता कमलनाथ की है।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।

Read more Kanpur की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।