- होम >>
UP News: लोकसभा चुनाव में अपने प्रदर्शन की समीक्षा शुरू करेगी भाजपा, जानें क्या है तैयारी?
- न्यूज़
- Tuesday | 18th June, 2024
इसके बाद 20 जून को कानपुर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली आर्यनगर, सीसामऊ, गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र की समीक्षा बैठक होगी।
इसे प्रदेश महामंत्री अमरपाल मौर्य व हर्ष आर्य करेंगे।
बैठक में विधानसभा संयोजक, प्रभारी, मंडल अध्यक्ष मौजूद रहेंगे।
वहीं, भाजपा दक्षिण जिला मीडिया प्रभारी मनीष त्रिपाठी ने बताया कि मंगलवार को सुरेश राणा महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र की समीक्षा करेंगे।
20 जून को प्रदेश महामंत्री अमरपाल मौर्य किदवई नगर व छावनी विस क्षेत्र की समीक्षा करेंगे। विशेष पखवाड़ा के लिए भाजपा ने सौंपी जिम्मेदारी , कानपुर।
भाजपा ने 21 जून से छह जुलाई तक कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र में विशेष पखवाड़ा के तहत होने वाले कार्यक्रमों के लिए क्षेत्रीय कार्यालय में अध्यक्ष प्रकाश पाल ने पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी।
क्षेत्रीय महामंत्री संत विलास शिवहरे, क्षेत्रीय मंत्री सुनील तिवारी, संजीव उपाध्याय देखेंगे। 23 जून को जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर पौधारोपण होगा।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
Read more Kanpur की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।