UP Phase 4 Voting: वोट देने जाने से पहले पढ़ें यह खबर, बूथ के अंदर नहीं ले जा सकेंगे ये सामान

, कानपुर। कल चौथे चरण का मतदान है। मतदाता वोट डालने के लिए मतदान केंद्र तक जाने के लिए अपने वाहन का प्रयोग कर सकेंगे, लेकिन उन्हें अपने वाहन मतदान केंद्र से 200 मीटर दूर खड़ा करना होगा।

बूथ में मोबाइल ले जाने पर रोक रहेगी।

मतदान केंद्र में मतदाता सहायता बूथ पर मोबाइल रखने की सुविधा रहेगी।

गर्मी के मद्देनजर बड़े मतदान केंद्रों पर स्वास्थ्य टीमें लगाई जाएंगी।

जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने कलक्ट्रेट सभागार में पत्रकारों से बातचीत में बताया कि किसी उम्मीदवार या एजेंट अथवा किसी व्यक्ति द्वारा मतदाताओं को मतदान केंद्रों तक लाने व ले जाने के वाहन प्रयोग की अनुमति नहीं होगी।

हर मतदान केंद्र पर मतदाता सहायता बूथ बनाए जाएंगे।

इस पर तैनात कार्मिक वोटर लिस्ट लेकर उपस्थित रहेंगे।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।

Read more Kanpur की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।