UP Phase 4 Voting: सुबह मतदान करने में समझदारी, यूपी के इस जिले में कल 39 डिग्री पर पहुंचेगा तापमान

, कानपुर।

पूरब और पश्चिम से आ रही नम हवा और बादलों की वजह से सोमवार को मतदान के दिन शहर का मौसम सामान्य रहने की उम्मीद है लेकिन वोट डालने के लिए सुबह दस बजे तक मतदान केंद्रों पर पहुंचना समझदारी भरा फैसला हो सकता है क्योंकि दोपहर में तापमान चरम पर होगा।

शाम चार बजे से तापमान में कमी आएगी लेकिन सुबह दस बजे का 35 डिग्री तापमान पूरे दिन दोबारा नहीं मिलेगा।

बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से आ रही हवा और नमी की वजह से शहर में हल्के मध्यम बादल तीन दिन से छाए हुए हैं।

मौसम का यही अंदाज दो दिन और बना रहेगा।

रविवार को हल्की वर्षा की भी संभावना है लेकिन सोमवार को दिन में तापमान 39 डिग्री तक पहुंच सकता है।

सुबह सात बजे जब मतदान शुरू होगा तो शहर का तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा लेकिन अगले एक घंटे में तापमान 32 डिग्री तक पहुंच जाएगा।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।

Read more Kanpur की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।