- होम >>
UP Politics: `ब्राह्मण और यादव में जातीय विद्वेष फैलाना चाहते हैं अखिलेश`, सपा प्रमुख पर केशव मौर्य के गंभीर आरोप
- न्यूज़
- Friday | 27th June, 2025

, कानपुर : योगी आदित्यनाथ सरकार में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने इटावा में माहौल बिगाड़ने का ठीकरा समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर फोड़ा है।
केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर के बी. टेक. ऑडिटोरियम में भारतीय संविधान के प्रति जागरूक करने वाली प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा मॉक पार्लियामेंट कार्यक्रम में सम्बोधित कर लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित किया। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय में कार्यक्रम के बाद केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि इटावा की घटना को अखिलेश यादव ब्राह्मण बनाम यादव की लड़ाई के रूप में फैलाना चाहते हैं।
उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना थी, लेकिन जिस तरह से भागवत कथावाचकों को अखिलेश ने पार्टी कार्यालय बुलाकर यादवों के रूप में उनका सम्मान किया।
यह ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि इटावा की घटना में अखिलेश यादव और सपा नेताओं का रवैया दूध में नींबू डालने जैसा है।
समाज को कथावाचक प्रकरण में जातिवादी ज़हर से बांटने की कोशिश करना और लोगों को भड़काना समाजिक अपराध है।
सपा जो काम राजनीतिक फायदे के लिए कर रही है वही उसे समाप्त वादी पार्टी बनायेगा। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अखिलेश यादव तो मुलायम सिंह परिवार के अंतिम शासक के रूप में 2012 से 2017 तक मुख्यमंत्री रह लिए हैं।
अब उन्हें सत्ता नहीं मिलेगी।

If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
Read more Kanpur की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।
डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।