एसडीएम बन बैठा CSC संचालक… खुद ही करने लगा कागजों पर साइन, अधिकारी ने ऑफिस बुलाया तो खुल गई पोल पट्टी

आरोप है कि जनसेवा केंद्र संचालक ने आवेदन पत्र पर एसडीएम के फर्जी हस्ताक्षर स्कैन कर दिए।

संशोधित आधार कार्ड न मिलने पर सोमवार को नसरीन उक्त आवेदन प्रपत्र लेकर आधार कार्ड के बारे में पता करने एसडीएम कार्यालय पहुंच गईं।  एसडीएम ने हस्ताक्षर फर्जी देखकर जनसेवा केंद्र के संचालक को पूछताछ के लिए अपने कार्यालय बुलाया और पुलिस को सौंप दिया।  इंस्पेक्टर केशव कुमार तिवारी ने बताया कि एसडीएम रश्मि लांबा की तहरीर के आधार पर प्रशांत कटियार पुत्र श्रीराम के खिलाफ धोखाधड़ी, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

आरोपी के पास से मोबाइल, लैपटॉप व प्रिंटर बरामद किया गया।  आरोपित से अन्य प्रपत्रों पर हस्ताक्षर करने के संबंध में पूछताछ की गई है।

बरामद उपकरणों को जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा जाएगा।

मंगलवार को आरोपी को न्यायालय में पेश करने के लिए भेजा गया। यह भी पढ़ें: शादी के एक हफ्ते बाद पति को छोड़… प्रेमी के साथ भाग गई प्रेमिका, नाराज घरवालों ने कर डाला ये घिनौना काम ।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।

Read more Kanpur की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।