एसीपी ने मरोड़ा महिला मोर्चा की नेता का हाथ, तीन घंटे तक चला ड्रामा, माफी मांगने पर शांत हुए भाजपाई

, कानपुर।

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के नगर आगमन पर भाजपा महिला मोर्चा पदाधिकारियों ने विरोध जताया।

महिला शक्ति को लेकर उनकी टिप्पणी से आहत महिलाएं शुक्रवार दोपहर वनखंडेश्वर चौराहे पर प्रदर्शन करने लगीं।  महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सरोज सिंह ने एसीपी सीसामऊ पर हाथ मरोड़ने का आरोप लगाकर आक्रोशित महिला कार्यकर्ता चौराहे पर ही धरने पर बैठ गईं।

एसीपी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए माफी मांगने की बात कही।  धरने के चलते पुलिस को मार्ग परिवर्तन करना पड़ा।

इस दौरान एक महिला कार्यकर्ता की गर्मी से हालत बिगड़ गई।

तीन घंटे तक चले हंगामे के बाद एसीपी अनवरगंज इंद्रप्रकाश सिंह के माफी मांगने के बाद मामला शांत हुआ। यह है पूरा मामला सरोज सिंह ने कहा कि बीते दिनों राहुल गांधी ने महिला शक्ति को लेकर टिप्पणी की थी।

जिसके चलते वह कार्यकर्ताओं के साथ शुक्रवार दोपहर राहुल गांधी के शहर आगमन पर वनखंडेश्वर चौराहे पर हाथ में तख्तियां लेकर शांतिपूर्ण ढंग से विरोध प्रदर्शन कर रही थी।  आरोप है कि तभी वहां पहुंचीं एसीपी सीसामऊ श्वेता कुमारी ने अभद्रता करते हुए उनका हाथ मरोड़ दिया।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।

Read more Kanpur की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।