कानपुर के इन इलाकों में 10 घंटे तक नहीं आएगी बिजली, खपत बढ़ते ही 405 ट्रांसफार्मर हुए ओवरलोडेड

केस्को एमडी ने बताया कि केस्को के 543 फीडर हैं, जिनमें से 194 में दिक्कत अधिक रही।

मई में अब तक 13,765 बार फाल्ट हुए हैं।

उसमें दहेली सुजानपुर, कल्याणपुर, नौबस्ता और हंसपुरम डिवीजन में बिजली कटौती यानी फाल्ट अधिक हुए हैं। दयानंद विहार से जुड़े क्षेत्रों में 10 घंटे नहीं आएगी बिजली कानपुर: दयानंद विहार सबस्टेशन में पावर ट्रांसफार्मर लगाने का कार्य मंगलवार को कराया जाएगा।

जिससे बिजली आपूर्ति 10 घंटे बाधित रहेगी।

कार्य के चलते गुलमोहर विहार, दयानंद विहार, इंद्रा नगर, न्यू आजाद नगर, प्रेसीडेंट हाउस व नवशील धाम फीडर की बिजली आपूर्ति सुबह 10 से रात आठ बजे तक बाधित रहेगी। इसके चलते नवशीलधाम, राजकीय उन्नयन बस्ती, दयानंद विहार, गुप्ता सोसाइटी, बैरी अकबरपुर, नारामऊ गांव, एनएसआइ परिसर और आइआइटी गेट मार्केट क्षेत्र प्रभावित रहेगा। इसे भी पढ़ें: यूपीडा से औद्योगिक गलियारे की जमीन बैनामा पर रोक, अब तक 104 हेक्टेयर जमीन की हो चुकी है रजिस्ट्री ।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।

Read more Kanpur की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।