- होम >>
क्या है कानपुर का ‘दृश्यम’ कांड? महिला को मारकर DM आवास के पास गाड़ दिया शव; 124 दिन बाद ऐसे खुला राज
- न्यूज़
- Sunday | 27th October, 2024
जिलाधिकारी आवास की दीवार (दाएं) के ठीक बगल में हत्या कर दबाया गया महिला का शव खोदाई के दौरान मिलाl जागरण जिम ट्रेनर की बरामद कार से ही हो गई थी अनहोनी की आशंकाजिम ट्रेनर द्वारा महिला के अपहरण की घटना को पुलिस ने शुरूआत से ही बेहद लापरवाह ढंग से लिया।
अधिकारी से लेकर कोतवाली पुलिस यही दावा करते रहे कि महिला अपनी इच्छा से जिम ट्रेनर के साथ गई है, लेकिन पीड़ित परिवार महिला को अगवा करने और उसकी पैसों व जेवर के लालच में हत्या करने की आशंका जताता रहा। लापता होने के दूसरे दिन जिस ट्रेनर की बरामद कार से भी इसका अंदाजा हो गया था, पर पुलिस लापरवाह ही बनी रही।
महिला 24 जून को लापता हुई थी।
परिवार ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी तो दूसरे दिन जिम ट्रेनर की कार कोतवाली क्षेत्र में ही बरामद कर ली गई।
जिम ट्रेनर के पास शोएब नाम के युवक की कार थी। कार में ही की गई महिला की हत्यापुलिस को कार में रस्सी, टूटा क्लेचर, तौलिया, सिम ट्रे समेत अन्य सामान बरामद हुए था।
टूटा क्लेचर मिलने से आशंका जताई जा रही है थी कि महिला के साथ अनहोनी हो गई है।
परिवार दावा कर रहा था कि जिम ट्रेनर ने महिला को बहकाया है, क्योंकि महिला घर से अपने लाखों के जेवर लेकर गई है।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
Read more Kanpur की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।