- होम >>
डिफेंस सेक्टर के 1.20 लाख कर्मियों को मिलेगा 50 प्रतिशत महंगाई भत्ता, इस महीने से होगा एरियर भुगतान
- न्यूज़
- Thursday | 30th May, 2024
जीआइएल ने जारी किए आदेश कानपुर स्थित रक्षा मंत्रालय के डीपीएसयू ग्लाइडर्स इंडिया लिमिटेड (जीआइएल) मुख्यालय ने आयुध पैराशूट निर्माणी को पत्र जारी कर आयुध कर्मचारियों को बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता व आवासीय भत्ता के भुगतान के आदेश दिए हैं।
मार्च में डीए घोषित होने के बाद कैग, आयकर, इसरो ने तो एचआरए वृद्धि के आदेश डीए बढ़ने के सापेक्ष जारी कर दिए थे, लेकिन रक्षा मंत्रालय के किसी भी निदेशालय में यह आदेश जारी नहीं हुआ था। भारतीय प्रतिरक्षा मजदूर संघ द्वारा रक्षा सचिव व कैबिनेट सचिव को पत्र लिखे जाने पर 20 मई को रक्षा लेखा महानियंत्रक ने डीए बढ़ाने के आदेश दिए थे।
आदेश के अनुसार एक्स श्रेणी के शहर में कर्मचारियों को 30, वाई श्रेणी के शहर में 20 और जेड श्रेणी के शहर में 10 प्रतिशत आवासीय भत्ता भुगतान किया जाएगा।
तीन श्रेणी में 10 से 30 प्रतिशत तक भत्ता बढ़ाया गया है। इसे भी पढ़ें: इंस्पेक्टर-दारोगा पर टिप्पणी करना पड़ा भारी, पुलिस ने तीन लोगों पर दर्ज किया वसूली-मानहानि का मुकदमा ।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
Read more Kanpur की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।