- होम >>
डेढ़ करोड़ का सोना लेकर फुर्रर्र हो गया सर्राफ, पकड़े जाने पर बनाया ये बहाना, अब समझौते पर चल रही बात
- न्यूज़
- Monday | 20th May, 2024
हरिओम गुप्ता ने पिछले दिनों अंशिका ज्वैलर्स से 800 ग्राम और राजू भाई ज्वैलर्स से 560 ग्राम सोने के जेवर व्यवसाय के सिलसिले में लिया था।
जिसकी बाजार में कीमत लगभग एक करोड़ रुपये है। हरिओम ने दो दिनों के भीतर भुगतान का भरोसा दिया था, मगर 29 अप्रैल से वह लापता हो गया।
पहले पत्नी के इलाज का बहाना बनाया, मगर बाद में उसने अपना मोबाइल व दुकान दोनों बंद कर दी। प्रकरण में कलक्टरगंज थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था।
बाद में नारियल बाजार चौक के सर्राफ बृजेश कुमार वर्मा उर्फ बाबी ने भी आरोप लगाया कि 18 अप्रैल को हरिओम उनके प्रतिष्ठान में आकर 503 ग्राम सोने के जेवरात ले गए।
उन्होंने 10 दिनों में भुगतान का आश्वासन दिया था।
इस तरह से हरिओम के पास इन तीनों सर्राफ के 1863 ग्राम सोने के जेवरात थे। इंस्पेक्टर कलक्टरगंज ने बताया कि हरिओम गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया गया है।
उससे पूछताछ की जा रही है।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
Read more Kanpur की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।