- होम >>
दर्दनाक! कानपुर में घर के बाहर खेल रहे भाई-बहन पर कुत्तों ने किया हमला, मासूम की मौके पर मौत
- न्यूज़
- Monday | 27th May, 2024
मृतक के पिता शादियों में करते हैं वेटर का काम गोविंद नगर सीटीआई बस्ती निवासी छोटू शादियों में वेटर का काम करते हैं जबकि पत्नी पूजा कूड़ा बीनने का काम करती हैं।
परिवार में दो बच्चे छह वर्षीय बेटी खुशी और दो वर्षीय बेटा भोला हैं।
रविवार देर रात दंपती काम पर गए थे, जबकि दोनों बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे।
करीब एक बजे कुत्तों के झुंड ने भाई-बहन पर हमला कर दिया।
जब तक लोग शोर मचाते हुए दौड़े तब तक कुत्तों ने दोनों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। खुशी की मौके पर ही मौत हुई खुशी की मौके पर ही मौत हो चुकी थी, जबकि गंभीर रूप से घायल भोला को स्वजन ने पास के अस्पताल में भर्ती कराया।
गोविंद नगर थाना प्रभारी प्रशांत मिश्रा ने बताया कि नगर निगम के अधिकारियों को कुत्तों को पकड़वाने और बंध्याकरण के लिए पत्र लिखा जाएगा। ये भी पढ़ें: Indian Railway : कुंभ एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों के कोच में पानी खत्म, यात्री परेशान ।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
Read more Kanpur की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।