- होम >>
बिकरू कांड की फरार आरोपित मनु पांडेय की दादी का शव संदिग्धावस्था में बंद कमरे में मिला
- न्यूज़
- Tuesday | 28th May, 2024
बुधवार सुबह करीब 11 बजे जब टिफिन देने वाला अंशु तिवारी खाना लेकर पहुचा तो कमरें से आ रही बदबू के बारे उसने मकान के निचले हिस्से में रहने वाली बहू को बताया।
इस पर सुनीता का बेटा हर्ष शुक्ला ऊपरी मंजिल पर गया।
हर्ष की सूचना पर मंधना चौकी इंचार्ज अमित मलिक फोर्स के साथ पहुंचे, दरवाजा अंदर से बंद था। दरवाजा तोड़कर पुलिस कमरे में गई तो माधुरी का शव किचन में बाए कंधे के बल पड़ा हुआ था, शव कीड़े भी पड़ गए थे।
शव करीब 3 दिन पुराना होने की वजह से बदबू आ रही थी।
मौके पर पहुंच फॉरेंसिक टीम ने जांच की।
फॉरेंसिक सूत्रों के मुताबिक मृतका के शरीर पर कोई चोट के निशान नही है।
मौत हार्ट अटैक या प्राकृतिक हो सकती है। 26 सितंबर से फरार है मनु पांडेय बिकरू कांड में आरोपी मनु पांडेय बीते साल 26 सितंबर से फरार है।यहां बाहलोलपुर मंधना में उसका मायका है जहां मनु के दो बच्चे 11 वर्षीय आध्या और 7 वर्षीय कान्हा का पालन पोषण उसकी मां सुनीता के यहां हो रहा है।मनु पांडेय सुनीता की सबसे बड़ी बेटी है ।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
Read more Kanpur की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।