बिजली विभाग स्मार्ट तो चोर चालाक, छह माह में 8790 घरों में पकड़ी गई चोरी; इस जिले में सबसे ज्यादा हुई कार्रवाई

इस दौरान 870 स्थानों में बिजली चोरी पकड़ी गई।

जिन स्थानों में बिजली चोरी पकड़ी गई, ज्यादातर स्थानों में मीटर से पहले सर्विस केबल में कट मारकर बिजली चोरी की जा रही थी।

इसके साथ ही कई स्थानों में पैनल और फर्जी मीटर लगाकर बिजली चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा था। वहीं, कानपुर ग्रामीण क्षेत्रों में केवल 407 स्थानों में बिजली चोरी पकड़ी गई।

जिले में छह माह में 1277 घरों में बिजली चोरी के मामले पकड़ में आने के बाद एफआइआर दर्ज की गई है।हालांकि, विजिलेंस विभाग के अफसरों का दावा है कि बीते कुछ माह में चोरी रोकने के लिए कार्रवाई अधिक की गई हैं।

टीमें दिनरात चोरी रोकने के लिए छापेमारी की कार्रवाई कर रही हैं, जिसके कारण लाइन लास फीडरों में कमी आई है। 13 जिलों में विजिलेंस टीम के द्वारा की गई कार्रवाई का विवरण जिला छापेमारी -दर्ज एफआइआरकानपुर 1053-870कानपुर ग्रामीण 568-407कानपुर देहात 820-645इटावा 712- 671फर्रुखाबाद 748- 602कन्नौज 1004- 811औरैया 609- 584बांदा 750- 482चित्रकूट 774- 490महोबा 759- 738 हमीरपुर 672- 594झांसी 752- 690जालौन 504- 492ललितपुर 755- 714कुल::: 10480- 8790यह सभी आंकड़े विजिलेंस विभाग के डेटा पर आधारित हैं। बिजली चोरी रोकने के लिए सभी जनपदों में अतिरिक्त टीमें लगाकर छापेमारी की जा रही है।

हाई लाइन लास फीडरों की लगातार संख्या घट रही है।

यह प्रयास लगातार जारी रहेगा।- डा. राजेश कुमार तिवारी, अपर पुलिस अधीक्षक, विजिलेंस, कानपुर ।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।

Read more Kanpur की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।