- होम >>
मची होड़… टूट गए सोफे, राहुल और अखिलेश के साथ फोटो के लिए उतावले नजर आए नेता, प्रत्याशी को पीछे धकेल चमकाते रहे चेहरा
- न्यूज़
- Saturday | 11th May, 2024
, कानपुर।
लोकसभा चुनाव में उतारे गए प्रत्याशियों को लेकर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के नेता कितने गंभीर है? इसकी झलक शुक्रवार को मंच पर दिखी जहां प्रत्याशी को पीछे धकेल कर अपना चेहरा चमकाने की होड़ लगी रही।
नेताओं की इस हरकत पर भीड़ ने शोर भी मचाया, लेकिन मंच पर मौजूद नेताओं ने ध्यान ही नहीं दिया।
राहुल गांधी और अखिलेश यादव के साथ फोटो में बने रहने के लिए कांग्रेस और सपा दोनों के नेताओं में हाेड़ ऐसी मची कि प्रत्याशियों को किनारे कर दिया गया।
दोनों ही सीट के प्रत्याशी अपनी शराफत में बड़े नेताओं का विरोध भी नहीं कर सके। खूब हुई सीटों की अदला-बदली राहुल गांधी जब भाषण दे रहे थे तो कांग्रेस प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय ने प्रत्याशी आलोक मिश्र को उठा दिया और खुद अखिलेश यादव के बगल में बैठ गए।
सामने की पंक्ति में कोई सीट खाली नहीं दिखी तो आलोक उठकर किनारे जाने लगे तब अमिताभ वाजपेयी ने अपनी सीट खाली कर आलोक को बैठने के लिए दी। मंच पर बीच में अखिलेश और राहुल बैठे।
अखिलेश के बगल में आलोक थे और अकबरपुर सीट से प्रत्याशी राजाराम पाल पहुंचे तो उन्होंने राहुल के बगल में बैठने के लिए फजल महमूद से अनुरोध किया, लेकिन वह नहीं माने तो फजल के बगल वाली सीट पर राजाराम बैठ गए। जब फजल भाषण देने के लिए उठे तो राजाराम पाल भी राहुल गांधी के बगल में बैठ गए, लेकिन लौटने पर फजल ने उन्हें हटा दिया और राहुल के बगल में बैठ गए।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
Read more Kanpur की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।