- होम >>
रोटी लेने आए दबंगों ने होटल में घुसकर की तोड़फोड़, 20 पर मारपीट और हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज
- न्यूज़
- Monday | 27th May, 2024
यह है मामला अशोक नगर निवासी रवि गुप्ता का लाजपत नगर में मरियमपुर स्कूल के पास मधुबन ढाबा है।
रवि ने बताया कि रविवार शाम दो युवक उसके यहां पर रोटी लेने आए थे।
तंदूर तैयार न होने के चलते रोटी बनने में देरी हो रही थी। आरोप है कि इसको लेकर दोनों गाली गलौज करने लगे तो उसने विरोध किया।
आरोपितों ने पथराव कर दिया, जिससे वह घायल हो गया।
तभी दोनों ने मोबाइल से फोन करके 15 से 20 लड़कों को बुला लिया। रवि का कहना है कि आरोपी ने उसके अलावा पिता जयप्रकाश गुप्ता, उसके मामा राकेश गुप्ता व कर्मचारी अजय साहू को पीटकर मरणासन्न कर दिया।
मारपीट के दौरान मामा राकेश गुप्ता का हाथ भी टूट गया। पूरी घटना दुकान में लगे सीसी कैमरे में कैद हो गई।
मारपीट और पथराव से अफरातफरी मच गई।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
Read more Kanpur की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।