शादी के एक हफ्ते बाद पति को छोड़… प्रेमी के साथ भाग गई प्रेमिका, नाराज घरवालों ने कर डाला ये घिनौना काम!

यह है पूरा मामला सचेंडी के चकरपुर में टायर गोदाम के पास भिसार और वर्तमान में चकरपुर निवासी अजय कमल का शव मिला था।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई थी।

अजय के परिजनों ने हाईवे पर शव रखकर जाम लगाया था।  अजय के पिता कन्हाई की तहरीर पर उसकी पत्नी आकृति के परिजनों समेत नौ लोगों के विरुद्ध हत्या, बलवा और एससी/एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया था।

मामले की जांच में पुलिस ने घटना में शामिल आकृति के पिता राजबहादुर, भाई शरद, पड़ोसी मीना, सत्यम व बजरंगी उर्फ महावीर को गिरफ्तार कर लिया।  डीसीपी विजय ढुल ने बताया कि घटना में शामिल अजय की पत्नी आकृति की मां लालती देवी और अजय की हत्या में शामिल ईको वैन का चालक अभी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। इसलिए की अजय की हत्या डीसीपी पश्चिम विजय ढुल ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि शादी से पहले अजय और आकृति का प्रेम प्रसंग था।

आकृति के परिजनों ने उसकी शादी 17 अप्रैल को कानपुर देहात रनियां के सूरजपुर गांव निवासी समर प्रताप से कर दी थी, लेकिन शादी के एक हफ्ते बाद वह ससुराल से वापस अपने मायके भिसार गांव आ गई।

दो दिन बाद अजय कमल के साथ भागकर शादी कर ली और चकरपुर में किराए पर कमरा लेकर साथ रहने लगी।  आकृति के पिता राजबहादुर ने बताया कि अजय के परिजन उनके परिवार पर आकृति को लेकर टीका-टिप्पणी करते थे, जिससे उनका परिवार खुद को अपमानित महसूस करता था।

इसलिए उन्होंने अजय कमल की हत्या की योजना बनाई। यह भी पढ़ें: बीडीओ पर हमले के बाद हरकत में आई प्रशासन, फोर्स समेत प्रधान के घर पहुंची राजस्व विभाग की टीम; चलवाया बुलडोजर और... ।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।

Read more Kanpur की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।