सपा के गढ़ में दिलचस्प होगा मुकाबला, सीसामऊ सीट पर अखिलेश ने खोले पत्ते; आज भाजपा भी जारी कर सकती है लिस्ट

लगातार तीन बार भाजपा विधायक रहे राकेश सोनकर का टिकट बदलने का खामियाजा भाजपा अब तक भुगत रही है।

पार्टी के पास सबसे बड़े नाम में इस समय विधान परिषद सदस्य सलिल विश्नोई, यहां से चुनाव लड़ चुके सुरेश अवस्थी, पूर्व विधायक राकेश सोनकर, उपेंद्र पासवान, कांग्रेस से हाल ही में आए पूर्व विधायक अजय कपूर, श्रम प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक भूपेश अवस्थी, पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील बजाज जैसे प्रमुख दावेदार हैं।

नसीम के सामने भाजपा अगर किसी महिला को मौका देगी तो उसमें पूर्व विधायक अरुणा कोरी, पार्षद लक्ष्मी कोरी के नाम भी चर्चा में हैं।

पार्टी नेताओं के अनुसार, बुधवार को प्रत्याशी का नाम सामने आ सकता है।

सीसामऊ सीट अब तक 1996  राकेश सोनकर भाजपा 2002  संजीव दरियाबादी कांग्रेस 2007  संजीव दरियाबादी कांग्रेस 2012  इरफान सोलंकी सपा 2017 इरफान सोलंकी सपा 2022 इरफान सोलंकी सपा इसे भी पढ़ें: UP ByPolls: फिर चढ़ेगा यूपी का सियासी पारा, उपचुनाव की तारीखों का एलान; क्यों खाली हुईं थी ये नौ सीटें ।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।

Read more Kanpur की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।