मैनपुरी-खतौली में सपा की जोरदार जीत : रामपुर में भाजपा की ऐतिहासिक विजय

लखनऊ, आठ दिसंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के मैनपुरी लोकसभा और खतौली विधानसभा उपचुनाव समाजवादी पार्टी (सपा) के लिए खासे उत्साहजनक रहे, मगर अरसे से सपा के गढ़ रहे रामपुर विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उसे पछाड़कर ऐतिहासिक जीत दर्ज कर ली।

बृहस्पतिवार सुबह मतगणना का पिटारा खुलने पर मैनपुरी लोकसभा और रामपुर तथा खतौली विधानसभा क्षेत्रों में सपा उम्मीदवारों ने दबदबा दिखाया, लेकिन दोपहर बाद रामपुर में पासा पलटा और भाजपा ने रामपुर सदर क्षेत्र में करीब 40 साल तक रहे पूर्व मंत्री आजम खां के वर्चस्व को तोड़ दिया।

भाजपा ने आजादी के बाद पहली बार इस क्षेत्र से जीत हासिल कर ली।

मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में सपा प्रत्याशी और पार्टी मुखिया अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के रघुराज सिंह शाक्य को दो लाख 88 हजार 461 मतों से पराजित किया।

यह सीट सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन के कारण खाली हुई थी।

मुजफ्फरनगर की खतौली विधानसभा सीट के उपचुनाव में सपा गठबंधन के सहयोगी दल राष्ट्रीय लोक दल के मदन भैया ने भाजपा को झटका देते हुए उसकी प्रत्याशी और निकटतम प्रतिद्वंद्वी राजकुमारी सैनी को 22 हजार 143 वोटों से हराया।

यह सीट भाजपा विधायक विक्रम सैनी को मुजफ्फरनगर दंगों से जुड़े एक मामले में दो साल की सजा सुनाई जाने के बाद उनकी सदस्यता रद्द होने के कारण रिक्त हुई थी।

इस क्षेत्र को भाजपा का गढ़ माना जाता है।

वहीं, रामपुर सदर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी आकाश सक्सेना ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी और आजम खां के बेहद करीबी माने जाने वाले सपा के आसिम राजा को 34 हजार 136 मतों से पराजित कर ऐतिहासिक जीत हासिल की।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।

Read more Lucknow की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।