यूपी में 24 घंटे में कोरोना के 439 नए मरीज मिले, 3,375 एक्टिव केस

संक्षेप:

  • बिते 24 घंटे में 439 नए मरीज मिले।
  • एक दिन में कुल 91,418 सैम्पल की जांच।
  • अब तक कुल मिलाकर 34 करोड़ के लगी वैक्सीन की डोज।

लखनऊ- यूपी में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ता ही जा रहा है। बिते 24 घंटे में 439 नए मरीज मिले हैं। गुरुवार को अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में एक दिन में कुल 91,418 सैम्पल की जांच की गयी। जिसमें कोरोना संक्रमण के 439 नये मामले आये हैं। प्रदेश में अब तक कुल 11,71,83,079 सैम्पल की जांच की गयी है। 24 घंटों में 603 लोग ठीक हुए हैं। अब तक कुल 20,63,574 लोग कोविड-19 से ठीक हुए हों। प्रदेश में कोरोना के कुल 3,375 एक्टिव केस हैं।

3 लाख लोगों को लगी वैक्सीन

अमित मोहन ने कहा कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश में एक दिन में 3,03,816 वैक्सीन की डोज दी गयी है। 18 वर्ष से अधिक लोगों को कुल पहली डोज 15,34,47,907 व दूसरी डोज 14,31,13,240 दी गयी है।

ये भी पढ़े : सारे विश्व में शुद्धता के संस्कार, सकारात्मक सोच और धर्म के रास्ते पर चलने की आवश्यकता: भैय्याजी जोशी


उन्होंने बताया कि 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग को कल तक कुल पहली डोज 1,39,83,788 व दूसरी डोज 1,22,56,727 दी गयी है। 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग को पहली डोज 81,79,930 व दूसरी डोज 59,21,520 दी गयी। इसके अलावा 35,69,933 प्रीकॉशन डोज दी गयी है। उन्होंने बताया कि कल तक कुल मिलाकर 34,04,73,045 वैक्सीन की डोज दी गयी है।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Read more Lucknow की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles