निरहुआ के फिल्म " नाच बैजु नाच " का ट्रेलर लॉन्च इवेंट, भाजपा सांसद मनोज तिवारी और रवि किशन रहे मौजूद

संक्षेप:

  • भोजपुरी के सुपरस्टार निरहुआ के फिल्म " नाच बैजु नाच " का ट्रेलर लॉन्च इवेंट।
  • ट्रेलर लॉन्च में भाजपा के सांसद और भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार रवि किशन चीफ गेस्ट के तौर पे आए।
  • भाजपा के सांसद और भोजपुरी के सुपरस्टार मनोज तिवारी भी इस ट्रेलर लॉन्च के इवेंट में सम्मिलित हुए।

फिल्म : नाच बैजु नाच

निर्देशक : लाल विजय शाहदेव

अभिनेता : दिनेश लाल यादव ( निरहुआ )

ये भी पढ़े : सारे विश्व में शुद्धता के संस्कार, सकारात्मक सोच और धर्म के रास्ते पर चलने की आवश्यकता: भैय्याजी जोशी


फिल्म सार :एक लड़का जब भी लौंडा (एक महिला के रूप में दर्शकों का मनोरंजन करने वाला पुरुष) नाच करता है तो हर आदमी ताली और सीटी बजाकर उसको प्रोत्साहित करता है और जब वह अपने मूल रूप में वापस आता है तो उसी समाज द्वारा उसका मजाक उड़ाया जाता है और उसे फटकार लगाई जाती है। क्या वह इस विरोधाभास को दूर करने और एक सुखी जीवन जीने में सक्षम है?

प्रेस रिलीज :दिल्ली प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में आज भोजपुरी के सुपरस्टार निरहुआ के फिल्म " नाच बैजु नाच " का ट्रेलर लॉन्च इवेंट था, ट्रेलर लॉन्च में भाजपा के सांसद और भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार रवि किशन चीफ गेस्ट के तौर पे आए थे।।।। भाजपा के सांसद और भोजपुरी के सुपरस्टार मनोज तिवारी भी इस ट्रेलर लॉन्च के इवेंट में सम्मिलित हुए ।।। वही फिल्म के अभिनेता निरहुआ और फिल्म के निर्देशक लाल विजय शाहदेव भी मंच पे मौजूद थे।।। रवि किशन : प्रेस कॉन्फ्रेंस में रवि किशन ने कहा कि भोजपुरी फिल्म की छवि अभी चित्रहार जैसी है, जो की कुछ वैसे गाने और एल्बमों की वजह से भोजपुरी की छवि देश भर में सही नही है।।। हमे ये समझना चाहिए की भोजपुरी एल्बम एक अलग इंडस्ट्री है और भोजपुरी सिनेमा एक अलग इंडस्ट्री है।।। इस छवि को बदलने के लिए ये फिल्म बहुत जरूरी है।।।। जो की एक सच्ची घटना पे आधारित है।।। आगे रवि किशन जी ने कहा की इस फिल्म को मैं नेशनल अवार्ड की सूची में लेकर जाने की पूरी कोशिश करूंगा, और भोजपुरी भाषा को आठवीं अनुसूची में लाने के लिए मैं पूरी कोशिश कर रहा हुं।।। निरहुआ : निरहुआ ने कहा की जब फिल्म के निर्देशक लाल विजय शाहदेव ये फिल्म लेकर मेरे पास आए तो मैंने साफ मना कर दिया के नही सर हमसे ये फिल्म नही हो पाएगा।।। लौंडा नाच सोच कर मैं भी डर रहा था।।। तब विजय जी ने कहा की अगर आप ये फिल्म नही करोगे को तो मैं इस फिल्म को ही ड्राप कर दूंगा।।। फिर जब मैं पहली बार इस फिल्म की शूट पर गया तब मुझे समझ में आया की ये फिल्म सिर्फ एक लौंडा नाच की कहानी नही थी बल्कि ये फिल्म बहुत इमोशनल, सामाजिक और पारिवारिक फिल्म है जो की एक बहुत ही ज़रूरी विषय पर आधारित है।।। जिस विधा से भिखारी ठाकुर जी बिहार की बड़ी बड़ी समस्याओं को दुनिया तक पहुंचाया, बताया और उस समस्याओं से निजाद दिलाया, उस विधा पे ये फिल्म बना रहे है ।।। और जब मैं उस किरदार को जीने लगा तब मुझे लगा भिखारी ठाकुर जी की आत्मा मेरे अंदर आकर बैठ गई है, फिर मुझे समझ आया के विजय जी क्यों मुझे ये किरदार निभाने कोb के रहे थे।।।। मनोज तिवारी : मनोज तिवारी ने ट्रेलर देख कर कहा की ये फिल्म निश्चित ही माथा घुमाने वाली फिल्म है ।। मनोज तिवारी ने निरहुआ के अभिनय की बहुत तारीफ की और कहा की बहुत जल्द एक भोजपुरी फिल्म फेस्टिवल की आयोजित की जाएगी और इस फिल्म को भोजपुरी फिल्म फेस्टिवल में दिखाने की बात कही।

 https://youtu.be/oX-dRNAM8ek

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Read more Lucknow की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles